फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स भरने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स भरने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। वार्ड दो में स्थित पश्चिमी देवीदास में स्थित एक गली ऐसी भी है, जो नगरपालिका की उपेक्षा का शिकार है। इस गली से पालिका टैक्स तो वसूल रही है, लेकिन वहां पर सुविधाओं का अभाव है। जिसको लेकर मोहल्लेवासियों में पालिका प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है।
मोहल्ला निवासी फुरकान का कहना है कि गली में पालिका ने पेयजल की पाइप लाइन नहीं बिछाई है, जबकि नगरपालिका उन्हें हाउस टैक्स तथा वाटर टैक्स का बिल भेजती है। गली वाले पालिका को टैक्स जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन

अलीशेर का कहना है कि गली में पालिका कर्मचारी साफ सफाई नहीं करते। हर समय गली में गंदगी का वास रहता है। नालियों की सफाई न होने से उससे उठने वाले दुर्गंध के कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है। गर्मी के मौसम में मच्छर पनप रहे हैं, जिस कारण मोहल्लेवासी बीमार भी हो रहे हैं।
नसीमुददीन का कहना है कि शुद्ध पेयजल के लिए पालिका गर्मी के मौसम में भी कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है। पेयजल की पाइप लाइन तो पहले से ही नहीं है, ऐसे में पालिका द्वारा नल भी नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

लियाकत अली का कहना है कि गली में अधिकांश गरीब तबके के लोग निवास करते हैं, टैक्स देने के बाद भी उन्हें पालिका प्रशासन द्वारा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिस कारण मोहल्लेवासी खास परेशान हैं। समस्याओं को लेकर पालिका प्रशासन से कई बार बात की जा चुकी है, लेकिन नतीजन वही ढाक के तीन पात ही रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें