बारिश से कस्बा और देहात क्षेत्र में मौसम हुआ ठंडा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बा और देेहात क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक मौसम बदल गया और हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। किसान रामनिवास सहरावत, सोमपाल मलिक, चौ. थामसिंह व मुकेश मलिक ने कहा कि इस बारिश से किसान को बहुत लाभ मिलेेगा। किसानों की हरे चारे की फसल भी जल्दी तैयार हो जाएगी। भीषण गर्मी के कारण गन्ने की फसल में सूखने की बीमारी आने लगी थी। यह बीमारी अपने आप खत्म हो जाएगी।