फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी धमकी से डरने वाली नहीं, जेल जाना मंजूर

विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देती फौजिया परवीन व आमना रोशी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और संभावित एनआरसी के विरोध में गणतंत्र दिवस से ईदगाह मैदान में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटीं महिलाओं के परिजनों ने प्रशासन पर दबाव बनाए जाने तथा कानूनी कार्रवाई का डर दिखाए जाने का आरोप लगाया है, जबकि महिलाओं का कहना है वह किसी भी धमकी से डरने वाली नहीं हैं। उन्हें जेल जाना मंजूर है।
विज्ञापन

बुधवार को फौजिया परवीन और आमना रोशी ने बताया था कि शाहीन बाग की तरह वह देवबंद के ईदगाह मैदान में गणतंत्र दिवस से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने पर विचार कर रही हैं। इसके लिए वह घर घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर रही हैं और उनकी राय ले रही हैं। उन्होंने इसके लिए पूरी कार्ययोजना भी तैयार की हुई है। महिलाओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया तो प्रशासन के कान भी खड़े हो गए। बृहस्पतिवार को दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन करीबियों के जरिये उनके परिजनों को धमकाया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की भी धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे उनके हौसले और मजबूत हुए हैं। अभी तक तो उन्होंने केवल घोषणा ही की है प्रशासन इसी से डर गया है। उधर, इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि जनसंपर्क करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्हें नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें