बालिकाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने पर बल
पुरकाजी। अस्तित्व महिला सामाजिक संस्था द्वारा ऑक्स फेम इंडिया संस्था के सहयोग से कबसे के गोयल गार्डन में जेंडर समानता यूथ मेले का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा कव्वाली, डांस व बेटी बचाओ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। किशोर, किशोरियों को जागरूक किया गया और महिलाओं पर हो रही हिंसा के बारे में जानकारी दी गई।
बीडीओ अरुण कुमार ने लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर कर उनकी शिक्षा पर जोर देते हुए लड़कियों को आगे बढ़ाने की अपील की और किशोर किशोरियों को आपस में गलत व्यवहार न करने की सलाह दी। संस्था की डायरेक्टर रेहाना अदीब ने बताया कि आज जेंडर समानता को लेकर मेले का उद्देश्य महिलाओं पर होने वाली हिंसा के प्रति जागरूक करना तथा मनचलों से निपटना है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया तभी अच्छी लगेगी जब बेटा-बेटी एक समान होगी। अगर लड़की आत्म निर्भर होगी तो वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती है। इस दौरान पूर्व सभासद आजाद फरीदी, शादाब जहां, अर्पित, कोपिन कुमार ,गीता, कविता, अनस ,रेशमा, जूली, नीलम, पूजा, निर्मला, निशू, मीनाक्षी, गुरीत, सचिन, प्रतिभा, मीनाक्षी, मंजेश, बबीता, ललितेश, आसिम, सचिन राहुल, गुड्डी आदि मौजूद रहे।
टिक टॉक स्टार भी मेले में पहुंची
दिल्ली से टिक टॉक स्टार संध्या व हिना भी मेले में पहुंचीं। संध्या ने बताया कि वह भी महिलाओं के मुद्दों पर कार्य करती हैं। उन्हीं से संबंधित टिक टॉक भी बनाती हैं। उन्होंने बताया कि वे पुरकाजी मेें इस मेले में युवतियों का हौसला बढ़ाने आई हैं। उन्होंने किशोरियों को आत्म-निर्भर बनने की अपील की।