फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन सूची प्रकाशित

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन सूची प्रकाशित
विज्ञापन

बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव लिए 20 पदों के लिए 38 नामांकन पत्र जमा हुए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों की नामांकन सूची का प्रकाशन कर दिया। प्रत्याशियों की नामांकन सूची को नोटिस बोर्ड आदि पर चस्पा करवा दिया।
बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी में 20 पद हैं। सभी 20 पदों के लिए 41 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। उन्होंने बताया कि 38 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों के नाम की सूची का प्रकाशन कर दिया गया। प्रत्याशियों की सूची को नोटिस बोर्ड आदि पर चस्पा करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नाम वापसी का समय है। नाम वापसी के बाद पता चलेगा कि किस पद पर कौन निर्विरोध प्रत्याशी घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के इस चुनाव में अधिवक्ता दो गुट में विभाजित हो गए हैं। दोनों गुटों ने विचार विमर्श के बाद सभी पदों पर अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। इस चुनाव में सभी पदों पर प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें