मुजफ्फरनगर की दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना समिति के निर्वाचन में नामांकन दखिल करते राजेश जैन
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन हुआ। मंदिर परिसर में चले नामांकन में राजेश जैन ने अध्यक्ष तथा राजकुमार जैन ने महामंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए आज 22 नामांकन आए।
श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वहलना की प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्ष पद के लिए जहां एकमात्र राजेश जैन ने नामांकन किया, वहीं महामंत्री पद के लिए राजकुमार जैन के मुकाबले में राहुल जैन ने नामांकन कर निर्विरोध निर्वाचन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हालांकि उसके नामांकन में कोई प्रस्तावक नहीं था। इसके अलावा संरक्षक पद पर नरेंद्र जैन , संजय जैन और वीरेंद्र जैन ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद पर पंकज जैन गांधी टैंट व संजय जैन के नामांकन आए। कोषाध्यक्ष पद पर सीए अजय जैन ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य पद पर अशोक जैन सर्राफ, अभय जैन कवाल, विजय जैन, निशांक जैन, मनोज जैन , मनोज जैन, सुभाष जैन, मनीष जैन, गौरव जैन, आशीष जैन, अभय जैन ने नामांकन किए। महामंत्री पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव तय है। निर्वाचन अधिकारी सुगंध जैन एडवोकेट व निपुण जैन एडवोकेट की देखरेख में प्रक्रिया चल रही है। 26 जुलाई मतदान होना है।