फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक माह से लापता युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के खोकनी गांव निवासी 38 वर्षीय सोनू पिछले करीब एक माह से लापता है। उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

सोनू की मां लाजो ने बताया कि वह एक सितंबर को बिना बताए घर से चला गया था। तब से परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। इस स्थिति से पीड़ित परिवार बेहद परेशान है। उन्होंने अब पुलिस से सोनू को ढूंढने की गुहार लगाई है। सोनू की पत्नी गीता, भाई मोनू, पुत्रियां पायल और रुचि, तथा पुत्र युवी और कन्हैया उसके लापता होने से बेहद चिंतित हैं। पुलिस उपाधीक्षक राधा रमन ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें