फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रेन की चपेट में आकर भुल्लन सिंह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव चिंदौड़ा निवासी भुल्लन सिंह (72) की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वे सर्व जातीय तिसंग बावना समिति के प्रबंधक थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे दुर्गा मंदिर के सामने हुई। भुल्लन सिंह रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान वे मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की जेब से सर्व जातीय तिसंग बावना समिति का पत्र-शीर्ष और कुछ कागजात मिले। कुछ लोगों ने मौके पर ही उनकी पहचान की। भुल्लन सिंह किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय थे। वे अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक लगातार पत्राचार करते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी जांच अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया है। उन्होंने किसी भी कानूनी कार्रवाई से भी मना किया। चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह को घटना स्थल पर भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें