फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति से रखें अपनी बात, उपद्रव की इजाजत किसी को नहीं: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। पैगंबर मोहम्मद साहब पर अर्मादित टिप्पणी को लेकर अलग-अलग शहरों में पिछले जुमे की नमाज को प्रदर्शन हुए थे। फिर से किसी प्रकार की अशांति न फैले इसको लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं। बुधवार को अधिकारियों ने मदरसा संचालकों और शहर के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की तथा प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया।
बुधवार को ईदगाह रोड स्थित महमूद हॉल में आयोजित बैठक में एसपी देहात सूरज रॉय ने कहा उपद्रव की इजाजत किसी को नहीं दी सकती। एसपी देहात ने कहा कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार तपन मिश्र, सीओ रामकरण सिंह और इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने विचार रखे। दारुल उलूम के उस्ताद मौलाना मुनीरुद्दीन कासमी, मौलाना मुजम्मिल अली, जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव मो. जहीन अहमद, मदरसा जकरिया के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान, जमालुद्दीन आदि ने कहा कि संवैधानिक तरीके से अपनी बात को सरकार तक पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति के लिए हुई बैठक में फैली अशांति, उलमा-इंस्पेक्टर के बीच बहस
देवबंद। मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली ने अधिकारियों के साथ बैठक में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध करते हुए कहा कि यदि किसी एक ने कोई गलती की थी तो केवल उसे ही पकड़ा जाता, मगर पुलिस ने निर्दोष लोगों पर ही लाठियां भांजनी शुरू कर दी। कितनी ही लोगों को चोटें आईं। इससे वहां मौजूद इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा अपने अधिकारियों के सामने ही भड़क गए और उनकी मौलाना मुजम्मिल के साथ बहस हो गई। हालांकि बाद में अधिकारियों ने उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें