फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन समय में घबराने और निराश होने की जरूरत नहीं : नोमानी

विज्ञापन
देवबंद में समाज सुधार कार्यक्रम में विचार रखते मौलाना सज्जाद नोमानी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना सज्जाद नोमानी ने देश के वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा हालात का सामना इस्लाम के शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश से ही किया जा सकता है। यह कठित समय है, लेकिन घबराने और निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल मदरसों के लोग ही देश को आर्थिक और सामाजिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि मोहल्ला बड़जियाउलहक स्थित मस्जिद कमाल शाह में आयोजित समाज सुधार कार्यक्रम में मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए राष्ट्रीय एकता, शांति और भाईचारे के साथ ही इस्लाम की शिक्षाओं को सार्वजनिक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह देश हमारा है और हमारे बुजुर्गों के बलिदानों से ही देश को आजादी मिली है। इसलिए हम सभी को देश के लिए चिंतित रहना चाहिए। मौलाना सज्जाद ने यह भी कहा कि जो मुल्क कर्ज के बोझ के तले दब जाएगा, उसका नाश होता चला जाएगा। आज के हालात को देखकर यही कहा जा सकता है कि मुल्क को सिर्फ उलमा ही बचा सकते हैं। इससे पूर्व मौलाना सज्जाद नोमानी मौलाना हसनुल हाशमी के आवास पर पहुंचे और उनके परिवार से मिलकर दुख का इजहार किया। इसमें मौलवी सईद मोईन कासमी, मौलाना एजाज-उल-हक, मौलाना नाहिद, मौलाना अब्दुल हादी, सैयद सुफियान काजमी, हाफिज अबूबकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें