घर में ही रखा है कपिल का रिवाल्वर
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहते है। पुलिस ने बताया, कि उनके नाम रिवाल्वर का लाइसेंस है। उन्होंने भी यह शस्त्र जमा नहीं कराया है। पुरकाजी क्षेत्र के विधायक प्रमोद उटवाल व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान भी रहते है। मगर, दोनों जन प्रतिनिधियों के नाम कोई शस्त्र लाइसेंस नहीं है। वह अभी इस मामले में जानकारी जुटा रहे है।
कमाल की पुलिस
शहर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी पूर्व विधायक व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के परिवार में भी शस्त्र लाइसेंस है। उन्हें जमा कराने का आश्वासन दिया गया है। वहलाना चौकी प्रभारी का कहना है कि राना परिवार की महिलाओं के नाम शस्त्र लाइसेंस है, इस बारे में जानकारी की जा रही है।
चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा-अभिषेक यादव, एसएसपी।
अब तक सिर्फ तीन हजार लाइसेंस जमा
चुुनाव आयोग के आदेश पर जिले में तीन हजार से ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए जा चुके है। जिले में करीब साढ़े 15 हजार शस्त्र लाइसेंस है।