फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चिकित्सक की तैनाती नहीं, फार्मासिस्ट देख रहे मरीज

Mon, 01 Dec 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव राजपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया। इस अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं है। अस्पताल सिर्फ फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स के सहारे ही चल रहा है। फार्मासिस्ट ने ही स्वास्थ्य मेले में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयों का वितरण किया।
विज्ञापन

गांव राजपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले कई माह से किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई। अस्पताल में केवल फार्मासिस्ट मरदान अली और स्टाफ नर्स शादाब खान की तैनाती है। यहां आरोग्य मेले में भी फार्मासिस्ट ने ही मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके दवाइयों का वितरण किया।
ग्रामीण अशोक, नरेंद्र, सतीश, राकेश आदि का कहना है कि केंद्र से गंभीर बीमारियों के मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। केंद्र पर ब्लड जांच तक की सुविधा नहीं है। अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं होने की वजह से केवल फार्मासिस्ट अकेले ही मरीज देख रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में नजला, जुकाम, खांसी और दर्द के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


सीएचसी जानसठ के प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह का कहना है कि कई केंद्रों पर प्राइवेट बीएएमएस चिकित्सकों की तैनाती होनी है। इंटरव्यू भी हो चुके हैं लेकिन अभी तक चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई। डीएम के आदेश पर चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें