फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चंद्रप्रभु भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पवित्र मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य समर्पित किए
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर के जैन मंदिरों में भक्तों ने तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का निर्वाण मोक्ष कल्याणक श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया। बड़ी संख्या में भक्तों ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन करके पुण्य अर्जित किया। भगवान की भक्ति में निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। भक्तों ने चन्द्र प्रभु भगवान के जयकारे लगाए। मंदिरों में धार्मिक विधान आयोजित किए गए। पवित्र मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य समर्पित हुए। धर्म आराधना के साथ श्रद्धालु अपने कर्मों की निर्जरा कर रहे थे।
विज्ञापन

पंडित नरेश चन्द शास्त्री, कल्पेंद्र जैन ने बताया कि चंद्र प्रभु भगवान जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर हैं, जिनका चिह्न अर्द्ध चन्द्र है। इनके पिता महाराजा महासेन, माता महारानी लक्ष्मणा थीं। इनका जन्म पौष कृष्ण एकादशी को वाराणसी चन्द्रपुरी में हुआ था। मंदिरों में स्वाध्याय प्रश्न मंच, महा आरती के कार्यक्रम हुए। भक्ति के साथ चन्द्रप्रभु चालीसा का पाठ हुआ। इस अवसर पर सुनील, अरुण, दीपू, संजय, सचिन सर्राफ, शालू, करुणा, लवी जैन, जयभगवान, सुशील, शिखा, मीनू, सुधा, सीमा, संगीता, सुनीता, पूजा, दीक्षा, मुकेश एडवोकेट सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें