फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिषदीय स्कूलों में दिसंबर में होगा निपुण आकलन, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए दिसंबर में निपुण विद्यालय आकलन कराया जाएगा। जिले के 951 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की दक्षता जांची जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आकलन की प्रक्रिया डिजिटल होगी और निपुण प्लस एप के माध्यम से बच्चों से सवाल पूछकर उनके सीखने के स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा।

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि भारत निपुण मिशन के तहत होने वाले इस आकलन का उद्देश्य यह जानना है कि बच्चे अपनी कक्षा के निर्धारित शैक्षिक लक्ष्यों को कितना हासिल कर पाए हैं। इसमें केवल किताबी जानकारी ही नहीं, बल्कि भाषा को समझने, पढ़ने और विषयों से जुड़ी अवधारणाओं की समझ भी परखी जाएगी। भाषा और गणित के साथ सामाजिक विज्ञान सहित निर्धारित विषयों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

-

75 प्रतिशत सही जवाब जरूरी
एसआरजी विनीत कुमार त्यागी ने बताया कि आकलन में निर्धारित मानकों के अनुसार 75 प्रतिशत या इससे अधिक प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को निपुण घोषित किया जाएगा। विद्यालय का निपुण स्तर वहां के विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तय होगा। पूर्व के निपुण आकलन के मानकों के अनुसार किसी विद्यालय के 80 प्रतिशत या अधिक बच्चे निपुण होने पर उसे निपुण विद्यालय घोषित किया जाता है।
विज्ञापन



एप पर दर्ज होगा पूरा परिणाम
आकलन के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। प्रशिक्षु विद्यालयों में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बच्चों का मूल्यांकन करेंगे। निपुण प्लस एप के माध्यम से परिणाम दर्ज किए जाएंगे। इससे विद्यालयवार और विद्यार्थियों के स्तर पर शैक्षिक उपलब्धियों का आकलन किया जा सकेगा। जिन बच्चों की दक्षता निर्धारित स्तर से कम मिलेगी, उन पर विशेष ध्यान देकर शिक्षण कार्य में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें