फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रालोद की क्षेत्रीय समिति में नौ उपाध्यक्ष, 27 महासचिव और 37 सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को क्षेत्रीय स्तर पर गति देने के उद्देश्य से हस्तिनापुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी घोषित की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बताया कि नौ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 27 क्षेत्रीय महासचिव और 37 क्षेत्रीय सचिव बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, शामली, बागपत, बुलंदशहर और सहारनपुर जिलों के कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है। सिर्फ एक महिला को हिस्सेदारी मिली है। मेरठ जिले को सबसे ज्यादा और नोएडा को सबसे कम पद दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर के मनवीर सिंह भाटी, जगदीश आर्य, शामली के सेनपाल सिंह, मेरठ के विनय मल्लापुर, संजय चौधरी रसूलपुर, बुलंदशहर के योगेंद्र लोधी, हापुड़ के सुनील जाटव, गाजियाबाद के सतीश राठी और गौतमबुद्धनगर के बिजेंद्र यादव शामिल हैं।
क्षेत्रीय महासचिव गाजियाबाद के सुशील तेवतिया, जितेंद्र सिंह कुंडू, गौतमबुद्धनगर से हरवीर सिंह तालान, शामली से अरविंद कुमार झाल, मेरठ से डॉ. गुलजार, बुलंदशहर से मनोज रानी, मेरठ से अशोक चौधरी, गाजियाबाद से योगेंद्र सिंह पातला, शामली से डॉ. मुबारक अली, मेरठ से सुरेंद्र नागर, हापुड़ से कृपाल सिंह, मुकेश त्यागी, विकास चौधरी, डॉ. ब्रजेश कश्यप, डॉ. जितेंद्र मलिक, मुजफ्फरनगर से धर्मेंद्र तोमर, विकास बालियान, बसरत अली, सहारनपुर से महावीर सैनी एडवोकेट, रमेश चौहान, अनिल कुमार, मनोज वर्मा, बागपत से भंवर सिंह जाटव, मेरठ से सतीश त्यागी, बागपत से अवधेश राणा, ओमवीर सिंह और बुलंदशहर से बृजमोहन त्यागी के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन

-
37 नेताओं को बनाया गया क्षेत्रीय सचिव
राष्ट्रीय लोकदल की ओर से जारी सूची में 37 नेताओं को क्षेत्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें ओंकार मलिक, हरिराज त्यागी, विनोद कुमार, अमित कश्यप, करण ठाकुर, प्रेम चंद भारती, अनिल आर्य, विजेंद्र सिंह भाटी, अशोक खोखर, अभिषेक चौधरी, महिपाल सिंह, सुशील गुर्जर, मनोज सिंह, नितिन बालियान, डॉ. विरेंद्र बंसला, लोकेश चौधरी, बिट्टू खजरपुर, एडवोकेट धर्मेंद्र चौधरी, अशोक, यशपाल त्यागी, वीर सिंह, नरेश कुमार, अक्षय मलिक, पप्पू पंवार, देशपाल सिंह, शौकत जंग, नरेंद्र भाटी, देवेंद्र धामा, अक्षय गुर्जर, मुकेश चौधरी, सुधीर चौधरी, सतवीर, जितेंद्र त्यागी, रवि चिकारा, अभिषेक चौधरी, नईम सागर और विकास सिंह के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें