फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौ नए कुष्ठ रोगी मिले, अब जिले में संख्या हुई 36

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो सप्ताह चले कुष्ठ रोगी खोज अभियान के दौरान जनपद में नौ नए रोगी सामने आए हैं। जांच में कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के बाद सभी का उपचार शुरू करा दिया गया है। जनपद में कुष्ठ रोगियों की संख्या 27 बढ़कर 36 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद में झुग्गी-झोपड़ी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नौ से 23 मार्च तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया था। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभियान में 594 पर्यवेक्षकों की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की 3019 टीम जुटी थी। एक टीम में आशा और एक पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को शामिल किया गया था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील वार्डों में घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की स्क्रीनिंग की। इसके बाद 1074 लोगों की लक्षणों के आधार पर पूर्ण जांच कराई गई। उन्होंने बताया कि जांच में नौ नए लोगों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सभी रोगियों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें