फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फाइलेरिया की निगरानी के लिए अस्पतालों में नाइट ब्लड सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फाइलेरिया (हाथी पांव) के संक्रमण पर सतर्कता बरतने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। शासन के निर्देश पर अब जनपद के प्रत्येक सरकारी अस्पताल में रात के समय नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा। भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज की पहले ही दिन फाइलेरिया जांच की जाएगी।
पिछले सात वर्षों के दौरान जनपद में आठ से अधिक लोगों ने फाइलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। तीन माह पहले शासन के निर्देश पर जनपद के सभी ब्लॉक में नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन किया गया था। जिसके तहत छह हजार से अधिक लोगों में फाइलेरिया की जांच के लिए रात के आठ से 10 बजे तक सैंपलिंग की गई थी। हालांकि स्थानीय स्तर पर हुई जांच के तहत एक भी व्यक्ति में फाइलेरिया की पुष्टि नहीं हुई थी। बावजूद शासन की ओर से फिर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के रक्त की जांच कर फाइलेरिया संक्रमण की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य संभावित संक्रमण की समय रहते पहचान कर उसे फैलने से रोकना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें