- आईआईए ने नाइजीरिया सरकार के प्रतिनिधियों का स्वागत किया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) केंद्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा गठित इंटरनेशनल कमेटी की चेयरपर्सन रेखा शर्मा के नेतृत्व में नाइजीरिया गवर्नमेंट का एक प्रतिनिधिमंडल मुजफ्फरनगर की इंडस्ट्रीज में इन्वेस्टमेंट और नई संभावनाओं को तलाशने के लिए पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल ने यहां की पेपर मिलों का भ्रमण किया।
आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर की ओर से चेयरमैन पवन कुमार गोयल, सीईसी मेंबर कुश पुरी और पूर्व राष्ट्रीय सचिव अश्वनी खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। नाइजीरिया से पधारे प्रतिनिधिमंडल को पुरी इंडस्ट्रीज के अलावा बिंदल पेपर मिल्स लिमिटेड, कृष्णांचल पल्प एंड पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड और प्रितुल मशीन, बेगराजपुर का भ्रमण कराया गया। चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने प्रतिनिधिमंडल को इकाइयों में विजिट के दौरान बताया कि मुजफ्फरनगर एक औद्योगिक समृद्ध क्षेत्र है, जिसमें मुख्यत: पेपर, लोहा, इंजीनियरिंग, गुड़ खाण्डसारी आदि का उत्पादन किया जाता है। उन्होंने पेपर्स व इंजीनियरिंग पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल एवं सब्जेक्ट कमेटी चेयरपर्सन रेखा शर्मा से पवन कुमार गोयल, अश्वनी खंडेलवाल ने विभिन्न योजनाओं एवं संभावनाओं पर बात की। प्रतिनिधिमंडल में फारुक कुरावा, कानो राज्य सरकार के प्रधान निजी सचिव इसाहइलू अहमद, सीईओ सेंचुरी केयर लिमिटेड अब्दुर्रहमान सानी एडम, निदेशक डॉ इदरीस मोहम्मद, प्रदीप सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।