फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: देहरादून से भांजी खोलती गई राज...गांधी कॉलोनी में लुटा मामा का घर

Tue, 23 Dec 2025 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
व्यापारी के घर लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी फोटो वीडियो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर की गांधी कॉलोनी में कपड़ा व्यापारी विकास ढींगरा के घर लूट के मामले का चौकाने वाला खुलासा हुआ। देहरादून में पढ़ रही व्यापारी की भांजी मान्या ने खर्चे पूरे करने के लिए बेरोजगार दोस्त दानिश हसन के साथ मिलकर साजिश रची। योजना एक बार फेल भी हुई लेकिन दोनों ने शातिराना अंदाज नहीं बदला। वारदात के दौरान आरोपी देहरादून से मामा के घर में रखे रुपयों और गहनों की लोकेशन बताती रही। दोनों आरोपी महंगे शौक से चढ़े कर्ज को उतारना चाहते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि 11 दिसंबर को कपड़ा व्यापारी के घर लूट में उसकी भांजी की संलिप्तता मिली। आरोपी देहरादून की यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा है। परीक्षा में बैक आ जाने के कारण उसे रुपयों की आवश्यकता थी। जरूरतें पूरी करने के लिए मामा के घर लूट की योजना बनाई। साथ पढ़े और मर्चेंट नेवी की नौकरी छूट जाने के कारण आर्थिक परेशानियां झेल रहे अपने दोस्त जानसठ के गांव सालारपुर निवासी दानिश हसन को अपने साथ मिला लिया।
छात्रा ने ही दूसरे आरोपी को घर के गेट का रिमोट उपलब्ध कराया और वारदात के दिन मोबाइल पर उसे लोकेशन बताती रही।
-
सीसीटीवी से खुलता चला गया राज
एसएसपी ने बताया कि 12 दिसंबर की रात कपड़ा व्यापारी के बेटे वंश को बंधक बनाकर 15 से 17 तौला सोना लूटा गया था। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। सालारपुर निवासी दानिश हसन और व्यापारी के घर के सामने रहने वाली भांजी मान्या मुखेजा से पूछताछ की गई तो मामला खुलता चला गया। उनके पास से साढ़े 13 लाख रुपये का लूटा गया सोना बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को जानसठ रोड से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अचानक सामने आ गया था वंश
आरोपी दानिश वारदात को अंजाम देकर निकल रहा था, इसी बीच व्यापारी का बेटा बाजार से घर पहुंच गया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। चेहरे पर मिर्च का पाउडर डाल दिया और जेवर लूट कर भाग गया था।
-
पैदल आया.. शादी के बाद पहुंचा देहरादून
आरोपी पैदल वारदात अंजाम देने पहुंचा और इसके बाद पैदल ही वापस लौट गया था। घटना वाली रात में आरोपी के एक परिचित की जानसठ रोड स्थित बैंक्वट हॉल में शादी थी। आरोपी शादी में शामिल होकर देहरादून पहुंचा और वहीं पर मान्या के साथ मिलकर बंटवारा किया।

मान्या ने इस तरह खर्च किए रुपये
आरोपी मान्या ने तीन लाख 34 हजार रुपये में कुछ जेवर बेचकर 70 हजार रुपये का कर्जा भी चुकाया। नया मोबाइल भी खरीदा। पुलिस ने बाकी जेवर, एक आधार व पैन कार्ड, एक आईफोन, रिमोट, घड़ी बरामद की।

तीसरी बार में सफल हुआ चोरी का प्रयास
पुलिस जांच में सामने आया कि मान्या दिवाली के आसपास से ही वारदात की योजना बना रही थी। मामा के घर की हर जानकारी वह रखने लगी। घर में रखे जेवरात की रेकी की और घर के गेट का रिमोट चोरी कर दूसरे आरोपी को दे दिया। कपड़ा व्यापारी का परिवार आठ दिसंबर को पंजाब में एक शोक सभा में गया तो लूट का पहला प्रयास किया गया। रिमोट लॉक होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। 11 दिसंबर की रात मान्या ने मामा के शादी में जाते ही वारदात अंजाम दिलाई। आरोपी ने कपड़ा व्यापारी के घर घंटी बजाकर यह सुनिश्चित किया कि घर के अंदर कोई मौजूद नहीं है, प्रतिक्रिया नहीं मिली तो रिमोट से गेट खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें