खतौली। एसआईआर अभियान के अंतर्गत सपा के बीएलए और मतदान केंद्र प्रभारियों प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन जोशी ने कहा कि पीडीए के प्रहरी सतर्कता से वोट की रक्षा करें।
जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सपा सांसद हरेंद्र मलिक और भुवन जोशी ने बीएलए और मतदाता केंद्र प्रभारियों को वोट की रक्षा के प्रशिक्षित करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी वोटर का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। इसके लिए सजग रहना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग सपा के मतदाताओं के नाम काटने की प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ताओं को सतर्कता के साथ इसे नाकाम करना होगा। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सतर्कता से निगरानी रखने तथा घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करने का आह्वान किया। लतेश विधुड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार बदले की राजनीति कर रही है। नगर अध्यक्ष हाजी वसीम सिद्दीकी, अभिषेक एडवोकेट, बालमुकुंद ग्रेड, पंकज सैनी, गजेंद्र प्रधान, अब्दुला कुरैशी, नीरज शर्मा, तेग सिंह, असजद सैफी, फैजान खेड़ी मौजूद रहे। संवाद