फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में एनआईए टीम का छापा, बागोवाली से संदिग्धों के हिरासत में लिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में एनआईए टीम का छापा, बागोवाली से संदिग्धों के हिरासत में लिया गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लखनऊ से आई एनआईए की टीम ने बृहस्पतिवार रात शहर के नजदीकी गांव बागोवाली में दबिश दी। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है। कितने लोग किस मामले में पकड़े गए हैं, जिले के अफसर इसकी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
दरभंगा ब्लास्ट में शामली जनपद के कैराना से दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के बाद अब जनपद में भी एनआईए की आमद से सनसनी फैल गई है। लखनऊ से एनआईए की टीम बृहस्पतिवार रात बेहद गुपचुप तरीके से जनपद में पहुंची और रात भर शहर के नजदीकी गांव बागोवाली में दबिश दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह टीम यहां से हिरासत में लिए गए लोगों को साथ लेकर लखनऊ लौट गई। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने बागोवाली से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन इन्हें क्यों पकड़ा गया है और कितने लोग पकड़े गए हैं, इसकी जानकारी होने से जिले के अफसर पूरी तरह से अनभिज्ञता जता रहे हैं। हालांकि यह पूरा मामला आतंकी फंडिंग से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि एनआईए सेंट्रल एजेंसी है, जिनकी टीम यहां आई थी, लेकिन टीम ने किस मामले में कितने लोग पकड़े हैं, इसकी जानकारी नहीं है। एनआईए की टीम द्वारा अपने स्तर से ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें