फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर शुरू किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने वेतन में 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि, लॉयल्टी बोनस और नियमित नियुक्तियों में वेटेज आदि की लंबित मांगों को लेकर सोमवार से आंदोलन का प्रथम चरण शुरू कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर के आह्वान पर जिलेभर में एनएचएम संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधीक्षकों को ज्ञापन भी सौंपे गए। जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय पुरुष, जिला महिला चिकित्सालय समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एनएचएम कर्मियों ने आंदोलन में भाग लिया।
विज्ञापन

बघरा में डॉ. राहुल वर्मा, पुरकाजी में डॉ. असजद सामी, खतौली में डॉ. विकास व डॉ. भावना, शाहपुर में डॉ. प्रवीण कुमार तथा अन्य केंद्रों पर कर्मचारियों ने नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। गालिबपुर, बुढ़ाना और जिला महिला चिकित्सालय में भी कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में संजय कुमार एवं डॉ. सुदेश वर्मा के नेतृत्व में तथा मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। डॉ. फैसल सिद्दीकी ने बताया कि अगले तीन दिनों तक कर्मचारी इसी तरह काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आठ अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें