फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका पर हंगामा

Fri, 16 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पालिका में प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को साक्षात्कार के लिए आए अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार नहीं होने पर हंगामा किया।  नगर पालिका में संविदा पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होनी है, जिसके लिए बीते छह माह से चयन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने वालों को साक्षात्कार होना है।
विज्ञापन


नगर पालिका और की ओर से पहले 22 नवंबर को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की थी, मगर ऐन वक्त पर साक्षात्कार की तिथि बदल कर 16 दिसंबर कर दी गई थी। निर्धारित तिथि होने पर शुक्रवार को भारी संख्या में अभ्यर्थी साक्षात्कार देने नगर पालिका पहुंचे। सभी अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार के इंतजार में रहे, तभी पालिका अधिकारियों की ओर से इस साक्षात्कार को भी स्थगित करने और पुन: तारीख घोषित करने का  नोटिस चस्पा कर दिया।

नगर पालिका संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ सभी अभ्यर्थी डीएम कार्यालय पर भी पहुंचे तथा धरना, प्रदर्शन किया। बाद में डीएम कार्यालय पर सीएम के नाम ज्ञापन दिया, जिसमें साक्षात्कार जल्द करा कर संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करवाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें