फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क,योगा केंद्र का लोकार्पण

Fri, 16 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुढ़ाना में योगा केंद्र पार्क का लोकार्पण करते मंत्री व नगर पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नगर पंचायत द्वारा बनाए गए दो पार्क व योगा केंद्र का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान तथा नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कस्बे के विकास कार्य देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष को विकास पुरुष का दर्जा दिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से नए देश का निर्माण होगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शुक्रवार को शाम करीब चार बजे नगर पंचायत द्वारा बनाए गए नव निर्मित पार्क व योगा केन्द्र पर पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी के साथ मंत्री जी ने पार्क व योगा केन्द्र का लोकार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने पार्क में घूमकर फव्वारे एवं झूले पर बैठकर उसका आनंद लिया। इस मौके पर योगा केंद्र के हाल में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र त्यागी तीन योजनाओं से इस नगर पंचायत के अध्यक्ष बनते आ रहे हैं। उन्होंने कस्बे को पूरी तरह चमका कर रख दिया है। 
विज्ञापन


कस्बे के विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष को विकास पुरुष का दर्जा दिया। नोटबंदी को लेकर मंत्री जी ने कहा कि यह मुद्दा हमारे देश में वर्ष 1971 की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के समय से उठता चला आ रहा है। इतना बड़ा फैसला देश के किसी भी प्रधानमंत्री को लेने की हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि देश की जनता की थोड़ी सी परेशानी रंग लाएगी।

उन्होंने मोबाइल फोन का उदाहरण देते हुए कहा कि इस नोटबंदी से हिंदुस्तान का प्रत्येक व्यक्ति डेबिट व क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने लगा। हमें केवल अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है। इस मौके पर मास्टर प्रेमचंद, ओमप्रकाश गोयल, सतकुमार, प्रतोष त्यागी, सुरेन्द्र लोमश, संगीत गर्ग, भारत, नत्थू सिंह गर्ग सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला मंत्री विनीत कात्यान ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें