फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में नवजात जुड़वां बच्चियों के गायब होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

Sun, 22 Sep 2019 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार को दो जुड़वां नवजात बच्चियों के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने बच्चा चोरी को आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दोनों मासूमों के गायब होने से इलाके में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खुले में अंडर गारमेंट सुखाना पड़ा महंगा, मास्टर विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भाकियू में रोष

जनपद के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिक्की निवासी परिवार ने अपनी दो नवजात जुड़वा बच्चियों को चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी वसीम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वसीम की पत्नी नाजमा ने 20 दिन पहले जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वसीम सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी नजमा दोनों बच्चियों को सोते हुए छोड़कर शौचालय गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच कोई दोनों बच्चियों को उठा कर ले गया। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी ।

यह भी पढ़ेंमेरठ, मुजफ्फरनगर के बाद अब पश्चिमी यूपी के इस जिले से जुड़ रहे तेल के काले खेल के तार

सूचना पर सिखेड़ा थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि बच्चियों के अचानक गायब होने की घटना में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें