फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की हत्या: बहन के गले में बेल्ट का फंदा डालकर घसीटते रहे दोनों भाई, छीनाझपटी में गिर गया मासूम

Tue, 16 Sep 2025 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: छोटी ने अपने पारिवारिक ताऊ के बेटे विजय से शादी की थी। इसी से दोनों भाई नाराज थे। विजय जेल में बंद है। मां पार्वती ने छोटी को पांच हजार रुपये दिए थे, जिसके बाद वह विजय से मिलने जेल जा रही थी। इसी से दोनों भाई भड़क गए। 
विज्ञापन
छोटी और उसके बेटे अभिषेक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ावद गांव के रहने वाले परिवार के बीच शहर के प्रेमपुरी में किराए के मकान में विवाद हुआ। दोनों किशोर भाई अपनी बहन के गले में बेल्ट का फंदा बनाकर घुमाते रहे। मकान में रह रहे दूसरे किराएदारों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें भगा दिया। भांजे की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

 

गांव बड़ावद निवासी पार्वती कई साल से पति से मनमुटाव के कारण शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमपुरी कॉलोनी में श्रीनिवास सिंह के मकान में किराए पर रहती है। वह घरों में बर्तन चौका का काम कर अपना जीवन यापन करती है। उसकी शादीशुदा बेटी छोटी अपने 11 माह के बेटे अभिषेक को लेकर पिछले पांच माह से अपनी मां के पास रह रही है। 
 

सोमवार रात दोनों भाइयों के साथ बहन का विवाद हुआ। मंगलवार को छोटी बागपत जेल में बंद अपने पति विजय से मिलने जाना चाहती थी, जिसका दोनों भाई विरोध कर रहे थे। पार्वती ने उसे पांच हजार रुपये भी दिए थे। इसी पर दोनों भाई नाराज हो गए। कहासुनी के बाद झगड़ा बढ़ा और दोनों ने बहन के गले में बेल्ट डालकर हत्या का प्रयास किया।
 

मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार उदय पाल ने पुलिस को बताया कि रात में दोनों भाइयों का बहन के साथ झगड़ा हो रहा था। वह नीचे आने लगे तो उन्हें चाकू दिखाकर नीचे नहीं आने की धमकी दी और मामले को पारिवारिक बताकर सभी को वापस भेज दिया। युवकों के भागने के बाद नीचे आकर मामले की जानकारी ली और पुलिस को बताया।
 
विज्ञापन

परिवार के विजय से कर ली थी शादी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छोटी ने अपने पारिवारिक ताऊ के बेटे से प्रेम-प्रसंग में शादी की थी। इसी के चलते नाराज भाइयों ने बहन पर जानलेवा किया। छीनाझपटी में गिर कर चोट लगने के कारण बच्चे की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

ये भी देखें...
भांजे की हत्या: बहन की लव मैरिज से नाराज थे दो नाबालिग भाई, बलि चढ़ा 11 माह का मासूम, गिरते ही थम गईं सांसें    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें