फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओजोन छिद्र को रोकने की है जरूरत’

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ओजोन दिवस पर आयोजित वेबिनार में विद्यार्थियों ने ओजोन के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने ओजोन छिद्र को बनने से रोकने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। छात्रों ने पेंटिंग के माध्यम से भी ओजोन की जानकारी दी।
विज्ञापन

केके जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजकुमार जैन द्वारा आयोजित वेबिनार में कक्षा 12 की छात्रा सुमैय्या और छात्र उज्ज्वल गोयल ने बताया कि ओजोन लेयर की मोटाई तीन मिलीमीटर होती है, जो प्रदूषण के कारण पतली हो गई है। इसे ओजोन छिद्र कहा जाता है। इसे रोकने की जरूरत है।
छात्रा खुशी व शैंकी ने किस प्रकार ओजोन छिद्र को बनने से रोका जाए, उन उपायों के बारे में बताया और सभी से उन उपायों को अपनाने का आह्वान किया। छात्र शुभम सिंह ने बताया कि क्लोरो फ्लोरो कार्बन गैस इसके क्षरण का मूल कारण है, जो रेफ्रिजरेटर, वातानुकूलित यंत्र, फोम, कीटनाशक दवा की उत्पत्ति से उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

छात्र अरशद व कोमल कोटिया ने ओजोन दिवस पर अपनी पेंटिंग का प्रदर्शन किया। इस वेबिनार में अनेक विज्ञान अध्यापकों मदन गोपाल, अजय कुमार गोस्वामी, नवीन कुमार, आकाश भारद्वाज आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिए गए। वेबिनार में कालेज के प्रवक्ता राजकुमार जैन द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विकास कुमार शर्मा और विक्रांत कुमार विज्ञान अध्यापक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें