फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से निकाले पौने दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। बेहड़ा थ्रू गांव निवासी व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर एक लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक अधिकारी उस पर पैसे जमा करने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी अर्जुन ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है, उसे क्रेडिट कार्ड मिला हुआ है। लगभग ढाई माह पूर्व उसके क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर एक लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए थे। उसे इसकी जानकारी उस समय लगी जब बैंक अधिकारी, कर्मचारी उससे पैसा जमा कराने की मांग करने लगे। उसका कहना है कि उसने पैसा लिया ही नहीं है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें