फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: रॉबर्टो जिरॉल्ट के लक्ष्मण बनेंगे नवाजुद्दीन, कान फेस्टिवल 2022 में मिला फिल्म का ऑफर

Thu, 19 May 2022 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बॉलीवु़ड कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का मौका मिला है। कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचे नवाजुद्दीन को अमेरिकी इंडी प्रोजेक्ट ‘लक्ष्मण लोपेज’ के लिए निर्देशक रॉबर्टो जिरॉल्ट ने साइन किया है।
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अभिनय की अमिट छाप छोड़ चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरेंगे। अमेरिकी इंडी प्रोजेक्ट ‘लक्ष्मण लोपेज’ के लिए निर्देशक रॉबर्टो जिरॉल्ट ने उन्हें साइन किया है। फिल्म के लिए नवाजुद्दीन बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुड की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर, मांझी, पान सिंह तोमर से इतिहास बना चुके नवाजुद्दीन बुढ़ाना के रहने वाले हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल कलाकारों में नवाजुद्दीन भी शामिल किए गए थे।

कान में ही उन्हें अमेरिकी इंडी प्रोजेक्ट मिला है। प्रसिद्ध निर्देशक रॉबर्टो जिरॉल्ट ने उन्हें क्रिसमस पर आधारित फिल्म ‘लक्ष्मण लोपेज’ के लिए चुन लिया है। इस साल के अंत में इस फिल्म की अमेरिका में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: JOBS: मेरठ में रोजगार मेले में पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, 45 कंपनियां 3835 युवाओं को देंगी नौकरी, ये है प्रक्रिया 
विज्ञापन


फिल्म का नाम सुना तो आकर्षित हो गया
बृहस्पतिवार को नवाज का जन्मदिन भी मनाया जाएगा। इस बार वह बुढ़ाना में मौजूद नहीं रहेंगे। नवाज ने निर्देशक रॉबर्टो जिरॉल्ट की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म चुनौती होगी। फिल्म के नाम ‘लक्ष्मण लोपेज’ ने मुझे उत्सुक कर दिया है।

कान महोत्सव में नौवीं बार शामिल हुए नवाज
कान महोत्सव के अब तक 75 संस्करण आयोजित हो चुके हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकि इनमें नौंवी बार शामिल हुए हैं। 

आज नवाजुद्दीन का 48वां जन्मदिन
बृहस्पतिवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी का 48वां जन्मदिन है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालों तक वह बुढ़ाना में ही रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें