फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में राष्ट्र के उत्थान का संकल्प

Sat, 31 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लक्षमण विहार में नववर्ष उत्सव मनातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नए साल के वेलकम में वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा की ओर से उत्सव पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनेक गेम्स हुए, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं और बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को गिफ्ट मिले। सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की मंगलकामनाएं देकर संस्था की ओर से नए साल में समाज और राष्ट्र के उत्थान को रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया।      
विज्ञापन


वैश्य अग्रवाल राजवंश महिला सभा की ओर से नई मंडी के लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला में नए साल के स्वागत के लिए उत्सव मनाया गया। सभा की अध्यक्ष अनीता राजवंशी और महामंत्री अनुराधा गुप्ता ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी देकर सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।

सर्वप्रथम राजा रतनचंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राजा रतनचंद्र जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद नववर्ष का धमाल शुरू हुआ। महिलाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। समयबद्धता, सरप्राइज गिफ्ट, डांस, लेडीज गेम्स, तम्बोला आदि अनेक कार्यक्रम हुए। नए साल के कार्यक्रम में ड्रेस कोड मां रखा गया। कार्यक्रम में शामिल सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बच्चों और महिलाओं को नए साल के उपलक्ष्य में गिफ्ट देकर उनका अभिनंदन किया गया। अंत में केक काटकर नए साल का स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष वीनु ऐरन, सुनीता ऐरन, दीपाली अग्रवाल, प्रभा गुप्ता, बिंदिया मित्तल, शुभ्रा गुप्ता, मोनिका आदि का सहयोग रहा। अनीता राजवंशी और अनुराधा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें