मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के गांव मोलाहेड़ी में वेद प्रचारक महाशय लाल सिंह आर्य की स्मृति में आयोजित यज्ञ में आहुतियां दी गईं। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए वैदिक धर्म के पथ पर चले।
गांव मोलाहेड़ी में आयोजित यज्ञ के ब्रह्म आचार्य देवेंद्र आर्य एवं सतीश शास्त्री तथा यज्ञमान राजवीर आर्य, नरेंद्र आर्य एवं प्रमोद आर्य रहे। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि समाज सुधार के लिए महाशय लाल सिंह ने गांव-गांव वेदों की चेतना जगाई। देश की एकता, अखंडता के लिए सनातन वैदिक धर्म के मार्ग पर चलें।
बेटियों को वैदिक शिक्षा से जोड़िए, वे राष्ट्र की धरोहर बनेंगी। आर्य ने बेटियों को वैदिक साहित्य भेंट किया। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद ने मत-मतांतरण और धर्मांतरण के विरुद्ध हिंदुओं को जन जागरूक किया। मौके पर बीरबल आर्य, डॉ. अनिल आर्य, राकेश आर्य, रामपाल मौजूद रहे।
---------------------------------