फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 40 लाख के नशीले कैप्सूल बरामद, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
खालापार थाना पुलिस ने पकड़े नशीली दवाओं के तस्कर। संवाद - फोटो : ​शिकायत का निस्तारण करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। सभी आरोपी मेडिकल के व्यापार से जुड़े हैैं। एक आरोपी बी फार्मा का छात्र, चार मेडिकल स्टोर संचालक व एक परचून की दुकान करता हैं।
विज्ञापन

वह पूर्व में मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। 40 लाख रुपये के 4 लाख 72 हजार 800 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए। कैप्सूल सप्लायर खतौली निवासी सरगना अश्वनी शर्मा अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सभी आरोपी युवा है।
एसपी सिटी अमृत जैन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि खालापार पुलिस ने मीनाक्षी चौक पर चेकिंग के दौरान स्कूटी पर एक कार्टून में सेट्रामाडोल हाइड्रो क्लोराइड एवं डाइक्लोमाइन हाइड्रो क्लोराइड साल्ट से निर्मित प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल लेकर जाते समय मोहित पाल व सुमित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके अन्य साथी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयों का स्टॉक रखे हुए हैं। वहीं से सप्लाई की जाती है। इसके बाद छापेमारी कर इस गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 22 कार्टून में 4 लाख 72 हजार 800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।
आरोपियों ने बताया कि वह सभी लंबे समय से यह कार्य कर रहे है। वह लोग खतौली में आरएस मेडिकोज के मालिक अश्वनी शर्मा से कैप्सूल खरीदते है। उससे ब्लैक में प्रतिबंधित कैप्सूल खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर ऊंचे दामों में सप्लाई करते है। इन कैप्सूलों का प्रयोग नशे के रूप में किया जाता है, जिस कारण बाजार में इनकी भारी मांग रहती है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। दर्द में काम आने वाले यह कैप्सूल बरामद हुए है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर खरीदा व बेचा जाता है। गिरोह के सदस्यों के अन्य साथियों की जानकारी की जा रही हैै। आरोपियों की संपति का भी पता किया जाएगा। अभी और भी जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें