फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में फरार चल रहा नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों को नशे की गोलियों के साथ दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, पुलिस ने दो युवकों को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मिरगपुर गांव निवासी सुमित उर्फ चित्रांश को लोनिवि के गेस्ट हाउस तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुमित के खिलाफ वेद विहार कॉलोनी निवासी सूर्या राणा ने करीब डेढ़ माह पूर्व जानलेवा हमले करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। उन्हें जेल भेजा।
वहीं, पुलिस ने बंहेडा गांव निवासी शमशाद और अहसान को गांव स्थित नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 220 नशे की गोलियां बरामद की हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपती और बेटे के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। नगर के मोहल्ला दुद्धा निवासी नईम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया मोहल्ले के नसीर ने सीसीटीवी कैमरे का तार काटने का आरोप लगाते हुए बेटे आमिर के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इस मामले में नसीर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर नसीर अपने कई साथियों के साथ घर में घुस गया और उस सहित पत्नी शाहिना व बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें