देवबंद। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने बुधवार को मिरगपुर गांव में किसान नेता एवं गरीबों के हमदर्द स्व. राजेश पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह और चौधरी कालूराम ने संयुक्त रूप से राजेश पायलट के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। डॉ. बी.पी. सिंह ने कहा कि राजेश पायलट किसानों व गरीबों की बहुत चिंता करते थे। वह कहा करते थे कि जो पानी के फव्वारे शहरों की सुंदरता के लिए चल रहे हैं वे किसानों के खेतों में चलने चाहिए। फसलों की पैदावार बढ़े और किसानों के बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर ऐसे उच्च पदों पर पहुंचे, जहां देश के विकास के लिए नीति बनाई जाती हो। तब ही किसान एवं देश की प्रगति होगी। किसान खुशहाल होगा। चौधरी कालूराम ने कहा कि राजेश पायलट को गरीब व किसान की चिंता सताती रहती थी। इसमें ईश्वर पाल सिंह, विजय बजाज, अजय जाटव, खेमकरण कश्यप, अंग्रेश पंवार, वाजिद अली, राजपाल जाटव आदि रहे।