लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज
सिखेड़ा। पुलिस ने लॉकडाउन में बेवजह घूमते मिले कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और कई वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस ने लॉकडाउन में बेवजह घूम रहे शहजाद निवासी गांव बिहारी, रवि पंवार निवासी गांव मंदौड़, हसन निवासी शेरनगर थाना नई मंडी, सानू् निवासी गांव पिमौड़ा जानसठ, रसीद निवासी मीरापुर, मोहम्मद नबी निवासी मदीना कालोनी थाना कोतवाली नगर, हरपाल सैनी निवासी गांव कवाल थाना जानसठ, कामिल निवासी गांव गढ़ी जानसठ के विरुद्ध लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उनको नोटिस देकर छोड़ दिया गया। वहीं आठ वाहनों का चालन किया और 17 वाहनों को सीज किया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के किसी उपकरण का प्रयोग नहीं किया था और बेवजह घूम रहे थे। इसलिए इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।