प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला
मुजफ्फरनगर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन के दौरान एक अलग ही उत्साह नजर आया।
श्री गुरू सिंह सभा के तत्वाधान में नगर कीर्तन गांधी कालोनी के गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर द्वारकापुरी, भोपा पुल, अंसारी रोड, शिवचौक, रुड़की रोड आदि से होते हुए गुरुद्वारा रोडवेज पर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पंच प्यारे आगे-आगे चल रहे थे। सिख समाज की महिलाएं, बच्चे बड़ी संख्या में नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन के आगे-आगे सफाई करते हुए चल रहे थे। नगर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। श्री गुरू सिंह सभा के गुरचरण सिंह बराड़, विरेंद्र सिंह शेखो, सतपाल मान, सतनाम सिंह हंसपाल, अमरजीत सिड़ाना आदि का सहयोग रहा।
नगर कीर्तन का हुआ स्वागत
शहर में नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों से स्वागत हुआ। सिख समाज के लोगों ने मार्ग में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया।
गुरुद्वारा रोडवेज पर होगा मुख्य कार्यक्रम
गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को गुरुद्वारा रोडवेज पर मुख्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में शब्द कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन होगा।
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व धुन बजाता पाइपर बैड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर श्रमदान करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चें।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में तलवारबाजी का प्रदर्शन करते युवक।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल पंच प्यारे का स्वागत करते आर्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल पंच प्यारे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में शामिल पंच प्यारे का स्वागत करते आर्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में कीर्तन करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम में कीर्तन करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR