फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे राधा वल्लभ लाल तू इतना ना करियो श्रृंगार...

विज्ञापन
नोका विहार उत्सव में पद गायन करते भक्तजन - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी महाराज के चल रहे अधिमास उत्सव के अंतर्गत बुधवार को नोका विहार उत्सव मनाया गया ।
विज्ञापन

मंदिर के जगमोहन के प्रांगण में जल का सरोवर बनाया गया। इसमें तरह तरह के फूल, कमल गट्टे, पते, इत्र डाले गए तथा ठाकुर जी के सिंघासन को नाव का रुप देकर जल के सरोवर में विराजमान कराया। नोका जल विहार के पदों का गायन किया। जल विहार समयौ मन भायौ, बसन भीजि लागे अंग अंग सो छिरकत जल छींटन झरलायौ, लाल लाड़ली करत विहार अंजुली भरि भरि चौप चाव सो देत उछार-ओछार और सुंदर पुलिन सुभग सुखदायक, नव- नव घन अनुराग परस्पर, खेलत कुंवर नागरी नायक आदि पदों का गायन किया। मुजफ्फरनगर की भजन गायिका मीनू शर्मा ने भी अपने भजनों से युगल सरकार को रिझाया। मेरे राधा वल्लभ लाल तू, इतना ना करियो श्रृंगार नजर तोहे लग जायेगी प्यारे, भजन पर भक्तों ने नृत्य भी किया।
इस मौके पर मंदिर के सेवा अधिकारी नीरज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, हितेश गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी, सुशील गोयल, प्रदीप गोयल, राज किशोर गुप्ता, डॉ. विजेंद्र गोयल, अमित कंसल, अरुण गोयल मोनू बंसल, दीपक टंडन, सचिन गर्ग, अमन गोयल, विनेश गर्ग, अतुल शर्मा, विकास गर्ग, सचिन त्यागी आदि रहे।

नोका विहार करते ठाकुर जी व राधा रानी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें