फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नलकूप पर युवा किसान की सिर कूच कर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 30 Mar 2024 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक किसान की सिर कूच कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में नई मंडी कोतवाली के गांव पचैंडा निवासी युवा किसान (40) की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। उनका शव देर रात उन्हीं के नलकूप पर पडा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


सीओ नई मंडी रुपाली राव ने बताया कि पचैंडा के मूल निवासी विजय चौधरी वर्तमान में गांधी कालोनी में रहते थे। शुक्रवार देर शाम वह गांव दूध लेने गए थे। वापसी में वह घर नहीं आए। उनका शव पचैंडा रोड पर उनके नलकूप पर पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna To Chaudhary Charan Singh: जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से ग्रहण किया सम्मान
विज्ञापन


विजय चौधरी के सिर में ईंट से प्रहार किया गया था जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट व शराब का पव्वा भरा व खाली व एक गिलास में शराब भी मिली है। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि स्टेटिक टीम नलकूप पर रात में पानी लेने गई तो वहां उन्हें विजय चौधरी का शव पड़ा मिला था। परिजनों से तहरीर ली जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें