फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुरकाजी - संदिग्ध हालात में दो सगे भाइयों की मौत, विरोध में हाईवे जाम

Sat, 30 Mar 2024 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस बोली-करंट से हुई मौत, तीन साथी भी झुलसे
विज्ञापन


- उत्तराखंड से खोई लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में ऊपर बैठे थे दोनों

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड के मिर्जापुर में साथियों के साथ खोई लेने गए हरिनगर के दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके शव हरिनगर गांव में ही खोई लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के ऊपर पड़े मिले। पुलिस ने दोनों की मौत करंट लगने से होना बताया है। उनके तीन साथी भी करंट लगने से झुलसे हैं। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुरकाजी लक्सर हाईवे पर जाम लगा दिया। ट्रैक्टर का चालक खोई ठेकेदार मौके से फरार हो गया। दो घंटे बाद एसडीएम सदर व सीओ ने मामला शांत कराया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव हरिनगर निवासी अनुसूचित जाति के दो सगे भाई अंकुल (21) और शेखर (17) गांव के ही युवक टिंकू, सौरभ, विकास, नितिन व सतपाल के साथ बृहस्पतिवार को गांव के ही खोई ठेकेदार भूरा उर्फ बुगला अहमद के साथ खोई लेने उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में गए थे। दोनों भाई के अलावा नितिन, विकास और सौरभ वापसी में खोई लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर ऊपर बैठे थे। शुक्रवार सवेरे करीब साढ़े छह बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली गांव हरीनगर पहुंची। इस दौरान नितिन, सौरभ व विकास व चालक के पास बैठे सतपाल व टिंकू उतरकर अपने घर चले गए, लेकिन दोनों भाई अंकुल व शेखर घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, खोई ठेकेदार भी ट्रैक्टर-ट्राॅली ले चला गया। दोनों भाइयों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनके साथी युवकों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने संतोष जनक जवाब नहीं दिया तब परिजनों ने गांव सुवाहेड़ी के पास ठेकेदार की ट्रैक्टर-ट्राॅली रोक ली और चालक सहित गांव में ले आए। ग्रामीणों ने तलाश की तो दोनों भाई खोई के ऊपर मृत पड़े मिले। इससे गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर लक्सर हाईवे पर जाम लगा दिया। इस बीच ठेकेदार मौके से फरार हो गया। पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद एसडीएम सदर परमानंद झा व सीओ सदर राजू कुमार साव ने पहुंच कर लोगों को समझाया। सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि मृतक युवकों के साथ जाने वाले चार साथियों से पूछताछ की गई है। खोई लाद कर लौटते समय दोनों भाई, सौरभ, नितिन व विकास ट्राॅली में खोई पर सो गए थे। दो युवक नीचे ट्रैक्टर चालक के पास बैठे थे। रास्ते में कहीं पर बिजली का करंट लगने से दोनों भाइयों की मौत हुई है। सौरभ व नितिन और विकास भी मामूली रूप से झुलस गए थे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



यह दर्ज कराया मुकदमा
मृतकों के पिता शिवकुमार ने बताया कि हरिनगर निवासी भूरा उनके पुत्रों व अन्य युवकों को खोई भरने के लिए ले गया था। भूरा ने ट्राॅली में क्षमता से ज्यादा खोई भरी और युवकों को ट्राॅली में भरी खोई के ऊपर बैठा दिया। उसके बाद जान बूझकर ट्रैक्टर-ट्राॅली को बिजली के तारों के नीचे से गुजारा। विरोध करने पर उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। बिजली के तारों के नीचे से निकालने पर उनके दोनों पुत्रों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई और ट्राॅली में बैठे अन्य युवक बिजली का करंट लगने से झुलस गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 304 व 506 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें