फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: फैक्टरी में आठ माह से बंधक बनाकर मजदूरों से कराया जा रहा था काम, मिलती थी सूखी रोटी; 13 छुड़ाए

Mon, 22 Jun 2026 10:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले के तितावी क्षेत्र में दोने बनाने वाली फैक्टरी से एक मजदूर किसी तरह निकल गया। वह अपने साथ पुलिस को ले आया और बाकी मजदूर भी छुड़ा लिए गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
 
विज्ञापन
फैक्टरी में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तितावी क्षेत्र के गांव मांडी में आठ माह से दोने बनाने वाली फैक्टरी में बंधक बनाकर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। अभियान चलाकर 12 मजदूरों को मुक्त कराया गया। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक के नेतृत्व में अभियान चलाकर फैक्टरी से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

 

मांडी गांव में पूर्व प्रधान विपिन ने अपने घेर में दोने बनाने वाली फैक्टरी लगाई हुई है। यहां पर लंबे समय से कार्य चल रहा था। फैक्टरी का गेट बंद रखा जाता था। जब कभी काम होता था या फैक्टरी के संचालक आते और जाते थे, तब ही गेट खोलते थे। गेट पर भी कुत्तों से सावधान लिखा गया था। ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति पास न आए।
 

बताया गया कि इस फैक्टरी में दूर-दराज से लाकर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब एक मजदूर गेट बंद रहने वाली इस फैक्टरी से किसी तरह दीवार फांद कर बाहर निकल गया और पूछते हुए वह तितावी थाने जा पहुंचा। उसे फैक्टरी में अपने 12 साथियों को बंधक बनाकर काम कराने की जानकारी दी।
 

बताया कि उन्हें सूखी रोटी खाने के लिए दी जाती थी। वह आठ माह से काम कर रहे हैं लेकिन फैक्टरी किस गांव में है, यह उसे जानकारी तक नहीं है। थाना पुलिस ने बताया कि मजदूर को लेकर पुलिस टीम रविवार दोपहर से अपने साथ लेकर गांवों में चलाई जा रही दोने बनाने वाली फैक्टरी के बारे में जानकारी कर रही थी। बुढ़ाना, शाहपुर व अन्य गांवों में जानकारी की गई। मांडी गांव में मजदूर ने फैक्टरी का गेट पहचान लिया। इसके बाद अधिकारियों को बताया गया। टीम वापस लौट आई थी।
 

एसपी देहात ने बताया कि सोमवार को श्रम विभाग, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों को साथ लेकर फैक्टरी को घेरकर कार्रवाई की। तीन लोगों को हिरासत में लेकर वहां से 12 मजदूरों को मुक्त कराया गया और थाने लाया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फैक्टरी को सील कर दिया गया।
 
विज्ञापन

उधर बताया गया कि पुलिस ने फैक्टरी के साझीदार सहित तीन आरोपी हिरासत में लिए है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी मजदूर बिहार निवासी प्रतीत हो रहे हैं। उन्हें रेलवे स्टेशन से दस हजार प्रतिमाह पर काम करने का झांसा देकर लाया गया था। यहां लाकर बंधक बना लिया गया।

ये भी देखें...
विपिन हत्याकांड: 15 साल पुराना दोस्त निकला हत्यारा, शराब पी और सिर में दनादन मारी ईंट, फिर घर जाकर सो गया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें