शहर के बाग जानकी दास निवासी लोहिया बाजार में हौजरी का काम करने वाले गौरव की पत्नी वर्षा सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। बाथरूम में गैस गीजर लगा था। वह काफी देर तक बाहर नहीं आई। तब कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। वहां महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली।
ये भी देखें...
Baghpat: जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- एसआईआर से डरने की जरूरत नहीं, लोकतंत्र होगा मजबूत
इसके बाद महिला को डॉक्टर के यहां ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने जानकारी होने से इन्कार किया है।