ककरौली के चौरावाला में खुर्शीदा छत पर कम कर रही थी। तभी बंदरों ने हमला कर दिया। महिला की मौत पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षेत्र के लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
छत पर काम कर रही चौरावाला निवासी खुर्शीदा (48) पर बंदरों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गई। परिजन उसे मेरठ के एक अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह अपने मकान की छत पर खुर्शीदा काम कर रही थी। अचानक छत पर आए बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचकर भागने लगी खुर्शीदा छत से नीचे सड़क पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे मुजफ्फरनगर एक अस्पताल में ले गए। वहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में शाम के समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को देर शाम गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव में गम, परिवार भी दुखी
मृतका के परिवार में दो शादीशुदा बेटियां सायरा व सायना, बेटे शुएब, उसेब व तीसरी बेटी सोफिया है। महिला की मौत से परिजनों में शोक है।