उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता अपने आठ वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। झील के किनारे पर महिला का शाॅल मिलने से हड़कंप मच गया। महिला ने गायब होने से पहले पति को मोबाइल पर मैसेज भी किया था।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी महिला शाहीन अपने आठ साल के बेटे सैफ के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। सऊदी में नौकरी कर रहे शौहर नसीम के मोबाइल पर मैसेज भेजा और झील में कूदने की बात कही। इसके बाद से मां-बेटा लापता हैं। झील के किनारे महिला का शॉल पड़ा मिला है।
विज्ञापन
नई मंडी क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी नसीम की पत्नी शाहीन गुरुवार सुबह अपनी दो बेटियों को मीनाक्षी चौक स्थित अजमत अली स्कूल में छोड़ने के लिए आई थी। उसके साथ आठ साल का सैफ भी था।
पारिवारिक वजह से शाहीन ने सऊदी अरब में रह रहे अपने पति नसीम को मोबाइल पर मैसेज भेज कर शामली रोड स्थित मोती झील में कूदने की बात कही। इसके बाद महिला घर नहीं लौटी। जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने छानबीन करनी शुरू कर दी। इसके बाद महिला का पर्दाफाश में से शॉल बरामद हुआ है। झील के पास सैकड़ों लोग जमा हो गए।