फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जब कश्मीर में कर दी थी मास्टर रामपाल के 2 बेटों की हत्या, मिली थीं सिर कटी लाशें, ताजा हुआ दर्द

Thu, 24 Apr 2025 05:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Pahalgam Attack: पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद गांव दूधली के मास्टर रामपाल का दर्द ताजा गया है। उनके दो इंजीनियर बेटों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। एक बेटा कटरा रेलवे प्रोजेक्ट में लाइन का निर्माण करा रहा था, जबकि दूसरा घूमने गया था।
विज्ञापन
मास्टर रामपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में सैलानियों पर आतंकी हमले से लोगों के बीच गम और गुस्सा है। आतंक को झेल चुके गांव दूधली के मास्टर रामपाल सिंह दुखी हैं। दरअसल जून 2004 में पहलगाम स्थित उधमपुर-कटरा रेल मार्ग से इंजीनियर बेटे सुधीर और संदीप को अगवा कर आतंकवादियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

पहलगाम में बेकसूर पर्यटकों की वीभत्स हत्या से पूरे देश में पीड़ा है। कश्मीर में हुई घटना में दूधली का दर्द छिपा है। वर्ष 2004 में गांव के रामपाल सिंह का इंजीनियर बेटा सुधीर (25) वहां इरकॉन कंपनी में कटरा रेलवे प्रोजेक्ट में लाइन का निर्माण करा रहा था। उन दिनों उनका छोटा भाई कंप्यूटर इंजीनियर संदीप (18) भी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गया हुआ था।दोनों भाई साइट पर कार चालक एवं ठेकेदार के साथ जाने के लिए निकले थे। रास्ते में आतंकियों ने दोनों का अपहरण कर लिया था, जबकि ठेकेदार अशरफ और कार चालक को छोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन

दो दिन बाद 25 जून 2004 को काजीगुड़-बारामूला में दोनों भाइयों की सिर कटी लाशें मिली थीं। शव गांव में आने के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली से नेताओं का जमावड़ा दूधली में लगा था। बड़ी घोषणाएं, वादे किए गए। मगर अमल नहीं हो पाया। घर के दोनों चिरागों को गंवाने की पीड़ा वयोवृद्ध पिता रामपाल सिंह की जिंदगी का हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें