यमुना के बीच जाकर ध्वजारोहण करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
चरथावल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को हिंडन नदी के पानी में घुसकर ध्वजारोहण किया। ग्रामीणों ने कहा कि नदी पर पुल न बनने से रोज लोगों को परेशानी होती है।
युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि सिकंदरपुर गांव में पुल का निर्माण नहीं होने से नदी के पानी में उतरकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। मांग मानी जाने पर ही ग्रामीण नदी से निकलेंगे।