फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: तालाब में मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 02 Oct 2021 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थानाक्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को पुरकाजी थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव मांडला में शनिवार को गांव के बाहर बने तालाब में गांव के ही 50 वर्षीय धीर सिंह का शव तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि धीर सिंह  ने पास के ही गांव में एक किसान की जमीन ठेके पर ली हुई थी। वह अक्सर खेत पर आता रहता था। 

वहीं पुलिस के अनुसार शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को तालाब में फेंका गया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।  मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें