फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पाकिस्तान में नरसंहार का वीडियो, मंसूरपुर का बताकर किया वायरल, 17 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 07 Nov 2025 10:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान कई ग्रुपों में ये वीडियो वायरल की गई थी। आरोपियों की मंशा माहौल खराब करने की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
कोर्ट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। जुलाई में कांवड़ यात्रा के दौरान दूसरे सोमवार को माहौल खराब करने की साजिश वाली वीडियो कई ग्रुपों में साझा हुई थी। वीडियो पाकिस्तान के नरसंहार का था। इस प्रकरण में सेशन न्यायालय से अलग-अलग तारीखों में 12 आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन

 

21 जुलाई को ककरौली पुलिस ने ककरौली निवासी तीन आरोपी नदीम, मनशेर और रहीश को गिरफ्तार किया था। क्राइम पुलिस और एटीएस यूनिट मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी में जुटी थी। इसी दौरान विभिन्न व्हाट़्सअप ग्रुपों में भड़काऊ वीडियो वायरल की जानकारी मिली। इससे दंगा भड़काने एवं आतंकी हमले की साजिश का प्रयास किया गया। 
 

वीडियो मुरादाबाद की बताकर वायरल की गई जबकि जांच में वीडियो पाकिस्तान की होने की बात सामने आई। पुलिस ने पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की। इसके बाद ग्रुपों से तार जोड़ते हुए एडमिनों का तलाश की। विवेचना के दौरान 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और आरोप पत्र दाखिल किया गया।
 

इन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र
ककरौली निवासी रहीश, नदीम, मंसूरपुर निवासी जमीरूद्दीन, कोतवाली थाना क्षेत्र के लद्दावाला निवासी नईमुद्दीन और फईमुद्दीन, किदवई नगर बड़ौत निवासी सलीम, मेरठ के कंकरखेड़ा के खडौली निवासी अय्यूब, कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड़ निवासी सालिक, रतनपुरी के भनवाड़ा निवासी जावेद, बुढ़ाना के जौला निवासी सलीम एवं फुरकान अली, मुरादाबाद के थाना भूरा पोड़ के बुझपुर आशा निवासी इमरान कादिर की जमानत सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है। नवाब, हसमत और जावेद पुत्र संजील की जमानत अर्जी लंबित है। मनशेर और दानिश की अर्जी अभी सेशन कोर्ट में नहीं दाखिल हुई। सभी 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
 

इन ग्रुपों में साझा की गई वीडियो
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी। भड़काऊ वीडियो व्हाट्सअप ग्रुप खिदमत अब्बासी ग्रुप, प्राउड़ इंडियन मुस्लिम मुरादाबाद, मुस्लिम समाज जिंदाबाद मुजफ्फरनगर, ऑल इंडिया एंपलॉयर ग्रुप एवं ककरौली युवा एकता में भड़काऊ वीडियो साझा की गई।
 
विज्ञापन

यह थी वायरल वीडियो
अभियोजन पक्ष के मुताबिक नरसंहार का वीडियो 2024 का पाकिस्तान का था, जिसमें खून से लथपथ महिलाएं और बच्चे जमीन पर पड़े हैं। यह वीडियो आरोपी ने 2025 की मंसूरपुर की बताकर वायरल किया। वह अपील करते हुए कह रहा है कि मंसूरपुर क्षेत्र में धारा नंगला जाने वाली रोड पर 12 लोगों को काट दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें