फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, टूयूबवेल का बोरिंग करते वक्त हुआ हादसा

Sun, 29 Aug 2021 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बताया गया कि ट्यूबवेल का बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन से नाल टकराने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दो की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अपने खेत पर ट्यूबवेल का बोरिंग कर रहे थे, इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे चाचा-भतीजे तेज करंट लग गया और दोनों ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चाचा-भतीजे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला में ट्यूबवेल का बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। 

बताया गया कि बरवाला निवासी कार्तिक (25) पुत्र धीरज और उसका चाचा गौतम (39) पुत्र तेजपाल नलकूप का बोरिंग कर रहे थे। बोरिंग में लोहे का पाइप निकालते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से जा टकराया। पाइप के जरिए हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर दोनों चाचा-भतीजे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजन दोनों को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 

दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले गौतम के पिता तेजपाल की भी इसी नलकूप पर काम करते समय हुए हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें