फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत, बोतल लाकर देने वाले को कोर्ट ने दी इतने साल की सजा

Tue, 30 Jun 2026 09:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

सिसौली में जहरीली शराब पीने से नीरज और ब्रिजेश की मौत हो गई थी। उन्हें सोनू नाम के युवक ने शराब लाकर दी थी। कोर्ट ने सोनू को 10 साल का कारावास, दो लाख जुर्माने की सजा सुनाई। एक आरोपी को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
जहरीली शराब। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत ने सिसौली में जहरीली शराब से दो युवकों की मौत के मामले में सोनू को आपराधिक मानव वध का दोषी मानते हुए 10 साल का कारावास और दो लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। एक आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1 के पीठासीन अधिकारी विष्णु चंद वैश्य ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

 

भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी वादी नितिन कुमार ने 6 अगस्त 2019 को सोनू कुमार और खरड़ थाना फुगाना निवासी हरेंद्र कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय में आरोप तय होने के बाद मुकदमे का सत्र परीक्षण किया गया।
 

अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी ने बताया था कि तीन अगस्त 2019 को उसके भाई नीरज, नरेंद्र और ब्रिजेश कस्बा सिसौली में यशपाल के यहां मजूदरी करने गए थे। मजदूरी के बाद तीनों ने वहां शराब पी ली। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इलाज के दौरान नीरज और ब्रिजेश की मौत हो गई। 
 

बताया था कि दोषी सोनू ने तीनों को जहरीली शराब लाकर पीने के लिए दी थी। अदालत ने दोषी के अपराध को हत्या की कोटि में नहीं आने वाले आपराधिक मानव वध का दोषी पाते हुए दोषी करार दिया।
 
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पीठासीन अधिकारी ने दोषी पर विभिन्न धाराओं में कुल दो लाख का अर्थदंड एवं 10 साल की सजा मुकर्रर की। एक आरोपी हरेंद्र को संदेह का लाभ देते दोषमुक्त कर दिया। अर्थदंड की 50 प्रतिशत धनराशि मृतकों की पत्नियों/आश्रितों को दिए जाने के आदेश पारित किए।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: तीन साल का लिव इन रिलेशन, दो साल का बेटा, अब युवक पर धर्म बदलने का दबाव बना रही महिला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें