फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से दो वर्ष के बच्चे की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज, चालक फरार

Fri, 03 May 2024 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो वर्ष के बच्चे की मौत् हो गई। बताया गया कि बच्चा मकान के अंदर से सड़क पर आ गया था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ में ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे कुचले जाने से दो साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पिता ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फरार नामजद चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


गांव काटका निवासी समीर का मकान रजबहे पुल के पास स्थित है। शुक्रवार दोपहर को समीर का दो साल का पुत्र उजैर मकान के अंदर से सड़क पर आ गया। इसी दौरान गांव काटका निवासी चालक इब्राहिम पुत्र हारुन जमनानगर से लकड़ियां डालकर खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव लौट रहा था। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: रालोद को पश्चिम में लगा तगड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने सभी पदों से इस्तीफा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली से बालक उजैर कुचला गया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। बालक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पिता समीर ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक इब्राहिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर नामजद फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस के मुताबिक गांव निवासी इंतजार पुत्र अहसान की ट्रैक्टर ट्रॉली को चालक इब्राहिम पुत्र हारून चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें